कब तक होते रहेंगे ये भ्रष्टाचार ?
कब तक होता रहेगा किसानों पर ये अत्याचार ?
तेजी से बढ़ रही है , महगाई
अब तो मोदी जी तुम कुछ बोलो जी ।
इस मंहगाई पर कुछ बोलो जी।
ये मौन तुम्हारे खलते है।
रोज़ रोज़ बढ़ रहे ये पेट्रोल के भाव
दिल भी सबके जलते है।
भ्रष्टाचारी कर रहे है, विदेशो में मौज मज़ा।
हमारे देश के हर नागरिक को मिल रही है,
रोज सजा।
माल्या, नीरव खुशिया मना रहा है।
एक देश से दूसरे देश भटक रहा है।
कर्जे में डूबा बिचारा किसान आत्महत्या कर लटक रहा हैं।
ये अन्याय बोहोत सह लिये।
अब ना सहा जायेगा।
इन चोरो को तुम
बंद करवा दो।
अब कोई करे बलात्कार मासूमो पर तो उन्हें सीधे फाँसी चडवा दो।
कुछ ऐसा कानून बनवा दो।
बोहोत हो गया ये मौन भी तुम्हारा तुड़वा दो।
हम सब को इस मंहगाई की जेल से छुड़वा दो।
कर के नोटबंधी भ्रष्टाचारियो को सबक सिखाया।
लगा कर GST ये भी नया कानून बनाया।
सारे चोर उच्चकों को एक ही दिन में बोहोत सताया।
हम सब मानते है, देश के लिये बोहोत कुछ अच्छा जो तुमने किया है।
हमने कब कहा कि तुमने कुछ काम नही किया।
ये जो सारे दुनिया मे भारत का नाम किया।
पर जब भी आती ये मंहगाई की बात तब ये मौन तुम्हारे खलते है।
रोज़ रोज़ बढ़ रहे ये पेट्रोल के दाम देख दिल भी सबके जलते है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें